B S City

कुश्ती प्रतियोगिता: बोकारो के पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच


Bokaro: ज़िले के सेक्टर 8 क्ल्ब मैदान में बोकारो जिला कुश्ती चयन प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ। झारखंड राज्य कुश्ती संघ के निर्देश के आलोक में बोकारो जिला कुश्ती संघ ने चयन प्रतियोगिता आयोजित किया था। प्रतियोगिता मे फ्री स्टाईल एवं ग्रीको रोमन के विभिन्न वेट कैटेगरी में दर्जनों खिलाड़ियों का चयन हुआ।

झारखंड राज्य कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने बजरंगबली प्रतिमा स्थान पर पूजा अर्चना कर विधिवत कुश्ती प्रतियोगिता का उद्धघाटन किया। इस अवसर पर पहलवान चिंटू यादव ने अतिथियों का स्वागत किया। धर्मवीर सिंह ने कहा कि हजारों वर्षों से कुश्ती भारत का सबसे ज्यादा लोकप्रिय खेल रहा है। लेकिन बोकारो मे कुश्ती के पहलवान खिलाड़ियों के प्रति सरकार, शासन प्रशासन एवं सेल प्रबंधन सदैव उदासीन रहा है।उन्होंने कहा कि खेल एवं खिलाड़ियों के उत्थान एवं विकास पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। अगर उचित सुविधा मिले तो बोकारो से ढेर सारे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के पहलवान खिलाड़ी बनेंगे और ओलंपिक,एशियाड,राष्ट्र मंडल खेलों में बोकारो और देश का झंडा बुलंद करेंगे। सेल प्रबंधन एवं जिला प्रशासन को इसपर ध्यान देना चाहिए।

आज के चयन प्रतियोगिता मे:-विकास कुमार 57 kg,,नीतीश कुमार 61kg,चंदन कुमार 65 kg,रवि कुमार 70 kg, विजय कुमार 74 kg, चिंटू कुमार यादव 79 kg तथा ग्रीको रोमन कुश्ती के लिए विक्की कुमार 55kg,,सुजीत कुमार 60 kg,विकास कुमार 63 kg, बिरेंद्र कुमार 66 kg, मृत्युंजय चौधरी 72 kg,रामानंद यादव 77 kg, राजू कुमार 82 kg वर्ग के लिए चयनित हुए।चयनित पहलवानों को अध्यक्ष ने बधाइयाँ एवं शुभकामनाएं दीं। विशेष रूप से इस अवसर पर बोकारो ओलंपिक संघ के अध्यक्ष वीपिन सिंह, कोच रामानंद यादव,कोषाध्यक्ष प्रणव कुमार, जिला उपाध्यक्ष रणधीर कुमार यादव, आदि उपस्थित थे।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!