Bokaro: चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र के पिंड्राजोरा स्थित जायका रिजॉर्ट में रविवार को युवा आजसू सम्मेलन सह मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सम्मेलन में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया।

युवाओं की भागीदारी से मजबूत होगा संगठन: सुदेश महतो
सुदेश कुमार महतो ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा किसी भी राजनीतिक दल और संगठन की रीढ़ होते हैं। आजसू पार्टी हमेशा युवाओं की प्रतिभा, ऊर्जा और विचारों पर भरोसा करती रही है। उन्होंने युवाओं से पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

दर्जनों युवाओं ने ग्रहण की पार्टी की सदस्यता
सम्मेलन के दौरान दर्जनों युवाओं ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी में शामिल होने वाले नए सदस्यों का स्वागत किया गया। युवाओं की भागीदारी से कार्यक्रम में उत्साह का माहौल रहा। इसे चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र में संगठन के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यक्रम की अध्यक्षता चंदनकियारी प्रखंड अध्यक्ष मिथिलेश कुमार महतो ने की, जबकि संचालन सुसेन रजवार ने किया। मौके पर केंद्रीय सचिव दुर्गा चरण महतो, अश्वनी महतो और नवीन महतो, जिला परिषद सदस्य राजेश महतो, केंद्रीय सदस्य वशिष्ठ सिंह चौधरी समेत लालमोहन महतो, बीरेंद्र हरि, ऋतिक रजक, बंकिम महतो, बीके महतो, प्रभु राजक, विकास बावरी, कीर्तिवास महतो, अर्जुन महतो, रतन महतो, युधिष्ठिर हाजरा, बसंत महतो और चितरंजन महतो सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
