Bokaro: 40 वर्षीय फुटबॉल खिलाड़ी कजरा मुर्मू की मैच के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गयी। घटना अरमो पंचायत के नया बस्ती में बजरंग क्लब की ओर से आयोजित तीन दिवसीय डे-नाइट ग्रामीण फुटबॉल टूर्नामेंट के पहले दिन हुई। हादसे के बाद आयोजन समिति ने टूर्नामेंट को तत्काल रद्द कर दिया।

गेंद लेने के दौरान मैदान पर गिरे
आइईएल गोमिया थाना क्षेत्र के खंभरा निवासी कजरा मुर्मू हांसदा इलेवन की ओर से जर्सी नंबर चार पहनकर खेल रहे थे। हांसदा इलेवन और टुडू बीबीआर के बीच मैच चल रहा था। इसी दौरान गेंद लेने के प्रयास में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वह मैदान पर गिर पड़े। काफी देर तक नहीं उठने पर साथी खिलाड़ियों और टीम के सदस्यों ने उन्हें तत्काल डीवीसी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में ऑन-ड्यूटी चिकित्सक डॉ. अरविंद कुमार ने जांच के बाद कजरा मुर्मू को मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है।
शोक में टूर्नामेंट रद्द, परिवार को मिलेगी पुरस्कार राशि
घटना के बाद आयोजन समिति ने शोक व्यक्त करते हुए टूर्नामेंट को तत्काल रद्द कर दिया। आयोजन समिति के संरक्षक सह सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र यादव ने कहा कि कजरा मुर्मू प्रतिभावान खिलाड़ी थे और खेल गतिविधियों में सक्रिय रहते थे। उन्होंने बताया कि अगले वर्ष से कजरा मुर्मू की स्मृति में उनके नाम पर टूर्नामेंट आयोजित किया जायेगा। साथ ही इस वर्ष निर्धारित एक लाख

