Bokaro : बोकारो इस्पात संयंत्र (BSL) ने वित्तीय वर्ष 2025–26 में उत्पादन, प्रेषण और परिचालन के सभी मोर्चों पर शानदार प्रदर्शन करते हुए नए कीर्तिमान स्थापित किए। इस दौरान प्रमुख इकाइयों ने सर्वश्रेष्ठ मासिक, तिमाही और अर्धवार्षिक आंकड़े दर्ज किए।

स्टील अथारिटी आफ इंडिया लिमिटेड ( SAIL) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 1,22311 करोड़ रुपये कैश कलेक्शन हासिल किया है। वही मार्च माह के कैश कलेक्शन में बोकारो इस्पात संयंत्र सबसे शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 3,102 करोड़ रुपये प्राप्त की है, जो की वित्त वर्ष 2025-26 में बीएसएल का अब तक का सबसे ज्यादा कैश कलेक्शन है।
संयंत्र ने कच्चे इस्पात का 1.163 मिलियन टन उत्पादन किया, जबकि हॉट रोल्ड कॉइल 4.267 मिलियन टन रहा। कुल बिक्री योग्य इस्पात 4.56 मिलियन टन और तैयार इस्पात 4.15 मिलियन टन दर्ज किया गया। डिस्पैच में भी रिकॉर्ड बनाते हुए 4.60 मिलियन टन इस्पात भेजा गया।

SMS-New ने 465 हीट्स के साथ लंबी कास्टिंग सीक्वेंस का रिकॉर्ड बनाया। ब्लास्ट फर्नेस और सिंटर प्लांट ने भी बेहतर दक्षता दिखाई। CRM-III और कोल केमिकल्स क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज हुई।
संयंत्र ने नए ग्रेड विकसित किए और सौर ऊर्जा व डिजिटल सेफ्टी सिस्टम को बढ़ावा दिया। निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन ने कर्मियों को बधाई देते हुए आगे और बेहतर प्रदर्शन का आह्वान किया। वहीं ED Works अनुप कुमार दत्त ने कार्यस्थल पर सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इन पर निरंतर फोकस बनाए रखने का संदेश दिया।

