Bokaro: बोकारो-पुरुलिया राष्ट्रीय उच्च मार्ग 32 पर चास के जेल मोड़ के समीप रविवार को तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद बस चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

अस्पताल में चल रहा इलाज
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार दोनों युवक किसी शादी समारोह के काम से जा रहे थे।
आक्रोशित लोगों ने किया जाम
घटना के बाद गुस्साए लोगों ने एनएच-32 को जाम कर दिया, जिससे कई घंटों तक यातायात बाधित रहा और वाहनों की लंबी कतार लग गई। ग्रामीणों ने बस मालिक से मुआवजा और बेहतर इलाज की व्यवस्था की मांग की है।


