Bokaro : ज़िले में पारा 42 डिग्री सेल्सियस पार करते ही भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। इसी को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लेते हुए स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है। अब जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में केजी से कक्षा 5 तक की कक्षाएं सुबह 7:00 बजे से 10:00 बजे तक ही चलेंगी।

See Video-
यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। प्रशासन ने साफ निर्देश दिया है कि सभी स्कूल इसका सख्ती से पालन करें और बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें। उपायुक्त ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निगरानी का जिम्मा सौंपा है। साथ ही अभिभावकों से अपील की गई है कि बच्चों को पानी, टोपी और जरूरी सावधानियों के साथ ही स्कूल भेजें, ताकि लू से बचाव हो सके।

इसी कड़ी में Delhi Public School और Ayyappa Public School ने अपने स्कूल टाइमिंग में बदलाव कर दिया है। उपायुक्त ने जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ)/जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसई) को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है।
निजी विद्यालयों में कक्षा के.जी. से वर्ग 05 तक की कक्षाएँ अगले आदेश तक प्रातः 07:00 बजे से पूर्वाह्न 10:00 बजे तक संचालित की जाएगी
DC Bokaro Ajay Nath Jha

