Bokaro : जेईई मेन 2026 का परिणाम सोमवार शाम घोषित होते ही बोकारो के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। जिले के अच्छी संख्या में छात्र प्रतिष्ठित जेईई एडवांस्ड के लिए क्वालिफाई हुए हैं। हालांकि देर शाम परिणाम जारी होने के कारण डीपीएस बोकारो, श्री अय्यप्पा पब्लिक स्कूल, गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल, एमजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल, चिन्मय विद्यालय समेत अन्य स्कूलों में देर रात तक छात्रों के आंकड़े जुटाने और सत्यापन का काम चलता रहा। शहर के कोचिंग संस्थान भी सफल छात्रों की सूची तैयार करने में व्यस्त दिखे।

अय्यप्पा और पेंटेकोस्टल स्कूल
प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार The Pentecostal Assembly School, Bokaro के कई छात्रों ने 97 पर्सेंटाइल से अधिक अंक हासिल किए। इनमें अर्पण कुमार ने 99.39 पर्सेंटाइल के साथ बढ़त बनाई। वहीं Sree Ayyappa Public School के आदित्य कुमार ने 99.22 पर्सेंटाइल हासिल कर जिले का मान बढ़ाया।
स्कूलों का बयान: आंकड़े जुटाने का काम जारी
DPS बोकारो समेत अन्य स्कूलों ने बताया कि “अभी परिणामों का संकलन किया जा रहा है”, जिसके बाद विस्तृत रिपोर्ट जारी की जाएगी। इस बार रिजल्ट काफी अच्छा होने की उम्मीद है”


