Bokaro : शहर के बीएस सिटी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची भटकती हुई मिली है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने बच्ची को अपने संरक्षण में ले लिया है।

पुलिस ने जारी की अपील
बोकारो पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को इस बच्ची के गुमशुदा होने संबंध में कोई जानकारी हो, तो तुरंत बीएस सिटी थाना या नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचित करें, ताकि बच्ची को उसके परिजनों से मिलाया जा सके।
पहचान में सहयोग की जरूरत
एसपी बोकारो नाथू सिंह मीणा ने कहा कि पुलिस बच्ची की पहचान और उसके परिजनों तक पहुंचने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इस कार्य में आम नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा की गई है।


