Bokaro: बोकारो इस्पात संयंत्र के नगर-सेवा (TA) विभाग में ‘इलेक्ट्रिकल वीक’ का शुभारंभ किया गया। सप्ताहभर चलने वाले इस विशेष कार्यक्रम का उद्देश्य उपभोक्ताओं को सुलभ, पारदर्शी और जवाबदेह विद्युत सेवाएं उपलब्ध कराना है। इसके तहत बिजली से जुड़ी शिकायतों के त्वरित और प्रभावी निवारण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

शिकायतों के समाधान के लिए विशेष पहल
कार्यक्रम के दौरान उपभोक्ता अपनी विद्युत संबंधी समस्याएं, शिकायतें और सुझाव नगर-सेवा भवन में दर्ज करा सकते हैं। इस पहल के माध्यम से विभाग उपभोक्ताओं की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के साथ सेवा गुणवत्ता में सुधार लाने की दिशा में काम करेगा।
संवाद को मजबूत करने पर फोकस
यह आयोजन वैधानिक प्रावधानों के तहत किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य सेवा प्रदाता और उपभोक्ताओं के बीच संवाद को और मजबूत बनाना है। इस मौके पर कंज्यूमर ग्रीवेंस रिड्रेसल फोरम (CGRF) बोकारो के सदस्य और नगर-सेवा (TA -Electrical) विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

सक्रिय भागीदारी की अपील
नगर-सेवा विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे ‘इलेक्ट्रिकल वीक’ में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपनी शिकायतों के साथ रचनात्मक सुझाव भी साझा करें, ताकि विद्युत सेवाओं को और बेहतर बनाया जा सके।

