Bokaro: ISC 2026 परीक्षा परिणाम में St Xavier’s School के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। तीनों संकाय – साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स – में छात्रों ने उत्कृष्ट अंक हासिल कर सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया।

विद्यालय द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, आर्ट्स संकाय के छात्र यश प्रीत ने 96.75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया। वे इस वर्ष के ओवरऑल स्कूल टॉपर बने हैं। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल है। कॉमर्स संकाय में अदिति झा ने 95.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं साइंस संकाय में श्वेताभ सागर ने 94.25 प्रतिशत अंक लाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
अन्य उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में साइंस की गौरी झा ने 94 प्रतिशत अंक अर्जित किए। कॉमर्स की कुहू अग्रवाल ने 93.5 प्रतिशत तथा स्वाति श्रेया ने 93 प्रतिशत अंक हासिल किए। इसी संकाय के देवांशु मुखर्जी ने 92.75 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। साइंस संकाय में श्रेयश आदित्य ने 92.5 प्रतिशत तथा रिशोन मार्टिस ने 92.25 प्रतिशत अंक अर्जित किए। वहीं आर्ट्स संकाय की पलक मिश्रा ने भी 92.25 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के निरंतर सहयोग को दिया। स्कूल प्रशासन ने सभी सफल छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। ISC 2026 के परिणाम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि St Xavier’s School शैक्षणिक उत्कृष्टता के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बनाए हुए है।

