Bokaro: बोकारो के सेक्टर-12 स्थित दुर्गा मैदान के पास चाकूबाजी की घटना में दो युवक घायल हो गए थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल विधि विरुद्ध बालक को निरूद्ध कर न्यायालय में भेजा गया है। सेक्टर-12 थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जांच जारी है।

घायल युवक के बयान पर दर्ज हुआ मामला
सेक्टर-12 थाना प्रभारी को 18 मई को सूचना मिली थी कि सेक्टर-12/डी स्थित दुर्गा मैदान के पास चाकूबाजी हुई है। घटना में आकाश कुमार यादव और पवन कुमार यादव घायल हो गए। दोनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घायल आकाश कुमार यादव, जो सेक्टर-2/बी क्वार्टर नंबर 2-099 के निवासी हैं, के फर्दबयान के आधार पर सेक्टर-12 थाना में कांड संख्या 50/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।

24 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
मामले की गंभीरता को देखते हुए सेक्टर-12 थाना पुलिस ने त्वरित छापेमारी अभियान चलाया। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए कांड में शामिल विधि विरुद्ध बालक को पकड़ा। सोमवार को उसे माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
रेड टीम में शामिल रहे ये पुलिसकर्मी
चाकूबाजी मामले के खुलासे और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गठित टीम में सब-इंस्पेक्टर संतलाल मुर्मू, आरक्षी सत्येन्द्र प्रसाद, आरक्षी देवेश शुक्ला और गृह रक्षक चालक मो. इरफान शामिल थे। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

