पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर किया अभिनंदन
Bokaro: केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी के बोकारो आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचीं केंद्रीय मंत्री का बोकारो निवास पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. सुरेन्द्र राज एवं बोकारो के पूर्व विधायक बिरंची नारायण के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं अंगवस्त्र प्रदान कर अभिनंदन किया।

कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
केंद्रीय मंत्री के स्वागत को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अन्नपूर्णा देवी का स्वागत करते हुए उनके बोकारो आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त की और कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं दीं।
भाजपा के कई पदाधिकारी रहे मौजूद
स्वागत कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रोहित लाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष संजय त्यागी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष कमलेश राय, जिला मंत्री एंजेला सिंह, विभीषण सिंह चौधरी, अशोक कुमार पप्पू, भाजपा बोकारो नगर अध्यक्ष विशाल गौतम, चास मुफ्फसिल मंडल अध्यक्ष हरिश चंद्र सिंह, चास नगर उत्तरी अध्यक्ष राजेश घोषाल सहित कई पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने की सहभागिता
इस अवसर पर अनिल सिंह, ऋषभ राय, नीरज कुमार, विकास महथा, अवधेश यादव, राजू गुप्ता, महाराज सिंह चौधरी, शिव कुमार पाण्डेय, सुनीता देवी एवं मंजू सिंह समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने एकजुटता के साथ अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
