Bokaro: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ झा ने गुरुवार को वीडियो संवाद के माध्यम से SIR-2026 के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने विधानसभा वार अनमैप्ड एवं एनोमलीज मामलों की सुनवाई और वेरिफिकेशन की प्रगति की जानकारी ली।


BLO एप पर प्रगति अपडेट करने का निर्देश
उपायुक्त ने संबंधित मतदाताओं को नोटिस जारी करने तथा सुनवाई में शामिल नहीं होने वाले मामलों में एनोमलीज के कारणों की जांच करने का निर्देश दिया। सुनवाई और वेरिफिकेशन की प्रगति BLO एप पर नियमित रूप से अपडेट करने को कहा गया।
पंजी और ऑनलाइन रिकॉर्ड का करें सत्यापन
उन्होंने वेरिफिकेशन के दौरान संबंधित पंजी के पृष्ठ और क्रमांक का सत्यापन करने तथा ऑनलाइन उपलब्ध मामलों का ऑनलाइन वेरिफिकेशन सुनिश्चित करने को कहा। ERO को AERO एवं अतिरिक्त AERO के साथ नियमित समीक्षा कर प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि SIR प्रक्रिया में कोई भी पात्र नागरिक नहीं छूटना चाहिए।

लगातार बारिश को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट
बैठक में उपायुक्त ने अगले चार-पांच दिनों तक बारिश की संभावना को देखते हुए अतिवृष्टि की स्थिति की भी समीक्षा की। अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से लगातार संपर्क बनाए रखने का निर्देश दिया।
पेड़ गिरने और जलजमाव पर त्वरित कार्रवाई
रिहायशी क्षेत्रों में पेड़ गिरने पर तत्काल कार्रवाई तथा बाधित सड़कों पर आवागमन बहाल करने के लिए टीम गठित करने को कहा गया। स्वास्थ्य केंद्रों में जरूरी दवाओं की उपलब्धता, सांप पकड़ने वाली टीमों की सक्रियता और जनजागरूकता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
स्कूल, आंगनबाड़ी और डैम पर निगरानी
विद्यालय भवनों, विशेषकर क्षतिग्रस्त और सीपेज वाले भवनों की स्थिति की जानकारी लेने तथा आंगनबाड़ी केंद्रों की समीक्षा करने को कहा गया। तेनुघाट एवं गरगा डैम के जलस्तर और फाटक की स्थिति पर लगातार निगरानी रखने के साथ सभी BDO और CO को जलजमाव वाले क्षेत्रों में आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया।
