Bokaro: बालीडीह थाना क्षेत्र में गोवंशीय पशु चोरी कर अवैध रूप से तस्करी करने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

आवेदन के आधार पर दर्ज हुआ मामला
पुलिस के अनुसार, करहरिया निवासी 56 वर्षीय अनिल कुमार नायक के लिखित आवेदन के आधार पर 25 अगस्त 2026 को बालीडीह थाना कांड संख्या 131/26 दर्ज किया गया। प्राथमिकी में डुमरो-सिवनडीह निवासी मो. सिराज अंसारी उर्फ सेराज अंसारी समेत पांच नामजद आरोपियों पर गोवंशीय पशु चोरी करने और चोरी किए गए पशु की कथित रूप से अवैध तस्करी करने का आरोप लगाया गया है।
BNS और पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं में केस
पुलिस ने मामले में BNS की धारा 291, 303(2), 317(2) और 3(5) के अलावा Prevention of Cruelty to Animals Act, 1960 की धारा 11(i)(d) तथा Jharkhand Bovine Animal Prohibition of Slaughter Act, 2005 की धाराओं 3, 4 और 12 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा
कांड के अनुसंधान के दौरान पुलिस ने हैसाबातु निवासी राजाबाबू अंसारी उर्फ मताल अंसारी उर्फ मतला को गिरफ्तार किया। करीब 55 वर्षीय आरोपी के पिता का नाम स्व. जैनुल अंसारी बताया गया है। पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी
पुलिस के मुताबिक, मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अनुसंधान के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
छापेमारी दल में ये पुलिसकर्मी शामिल
कार्रवाई में बालीडीह थाना के पुलिस पदाधिकारी पु.अ.नि. अजय कुमार राय, स.अ.नि. उमेश कुमार और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
