Bokaro: एमएमडीआर अधिनियम के अनुपालन और अवैध कोयला खनन एवं परिवहन पर रोक लगाने के उद्देश्य से केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की केऔसुब इकाई सीसीएल करगली द्वारा लगातार छापामारी और वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच
इसी क्रम में सीआईएसएफ की छापामारी टीम ने केएमपी स्टोर के पीछे, हिन्दुस्तान पुल और अमलो रेलवे साइडिंग के मुख्य मार्ग पर सघन वाहन जांच की। इस दौरान कोयला परिवहन करने वाले वाहनों को रोककर आवश्यक दस्तावेजों और परिवहन की वैधता की जांच की गई।

रेलवे ट्रैक के पास मिला अवैध कोयला
अभियान के दौरान दीनदयाल चौक के पास रेलवे ट्रैक के नजदीक करीब 2.29 टन अवैध कोयला बरामद किया गया। बरामद कोयले को नियमानुसार एमएमडीआर अधिनियम के तहत सीसीएल प्रबंधन को सुपुर्द कर दिया गया।

अवैध गतिविधियों पर आगे भी कार्रवाई
सीआईएसएफ ने कहा कि अवैध कोयला खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। बल ने अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों पर नियमानुसार कार्रवाई करने तथा सीसीएल की संपत्ति और खनिज संसाधनों की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई।
अभियान में ये अधिकारी-जवान रहे मौजूद
अभियान में सहायक कमांडेंट के.बी.ए. श्रीधर, इंस्पेक्टर बी.डी. गुप्ता, सब-इंस्पेक्टर आर.के. सरोज, संतोष तिवारी, अमित कुमार, धमेंद्र कुमार समेत क्यूआरटी टीम, आसूचनाकर्मी और सीआईएसएफ के अन्य जवान शामिल रहे।
