Bokaro: पशु चोरी के मामले में बालीडीह थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
25 अगस्त को दर्ज हुआ था मामला
पुलिस के अनुसार, बालीडीह थाना कांड संख्या 131/26, दिनांक 25 अगस्त 2026 के तहत पशु चोरी और पशुओं के प्रति क्रूरता से जुड़े मामले में कार्रवाई की गई। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की विभिन्न धाराओं के साथ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 एवं झारखंड बोवाइन एनिमल एक्ट, 2005 की धाराएं लगाई गई हैं।

बारू निवासी आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने इस कांड के प्राथमिकी अभियुक्त बेलाल अंसारी उर्फ बिलाल अंसारी निवासी बारू, थाना जरीडीह, जिला बोकारो को मंगलवार को गिरफ्तार किया।

न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया आरोपी
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी है।
