Bokaro: बोकारो के चास अनुमंडल क्षेत्र में UGC-NET जून 2026 परीक्षा के शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त संचालन को लेकर प्रशासन ने निषेधाज्ञा लागू की है। अनुमंडल दंडाधिकारी चास प्रांजल ढांडा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत यह आदेश जारी किया है।


सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक प्रभावी रहेगा आदेश
UGC-NET परीक्षा 9 और 10 सितंबर 2026 को चास के एक परीक्षा केंद्र पर आयोजित होगी। प्रथम पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे और द्वितीय पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। निषेधाज्ञा दोनों दिनों सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक प्रभावी रहेगी।
परीक्षा केंद्र के 300 मीटर दायरे में प्रतिबंध
आदेश के तहत परीक्षा केंद्र के 300 मीटर की परिधि में पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने, भीड़ लगाने और अनावश्यक भ्रमण पर रोक रहेगी। इसके अलावा आग्नेयास्त्र, लाठी-डंडा, भाला, तीर-धनुष, फरसा, बरछा समेत अन्य हथियार लेकर चलने या प्रदर्शन करने पर भी प्रतिबंध रहेगा।

जुलूस, सभा और प्रदर्शन पर रोक
प्रतिबंधित क्षेत्र में जुलूस, रैली, सभा, धरना या प्रदर्शन आयोजित नहीं किया जा सकेगा। परीक्षा से जुड़े कर्मियों, परीक्षार्थियों, प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों और दंडाधिकारियों को छोड़कर अन्य लोगों के प्रवेश एवं अनावश्यक भ्रमण पर रोक रहेगी। परीक्षार्थियों को अनुचित सहायता देना भी प्रतिबंधित रहेगा।
आयन डिजिटल जोन में होगा परीक्षा केंद्र
परीक्षा केंद्र आयन डिजिटल जोन, चास, ग्राम खमरबेंदी, चास-चांडनकियारी मार्ग, दिल्ली पब्लिक स्कूल के निकट स्थित है। प्रशासन ने आम लोगों से परीक्षा के सुचारू संचालन और विधि-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करते हुए निषेधाज्ञा का पालन करने की अपील की है।
