Bokaro: बोकारो इस्पात संयंत्र (BSL) में भीषण गर्मी से राहत देने के लिए मानव संसाधन (वेलफेयर) विभाग ने कई प्रभावी कदम उठाए हैं। संयंत्र में कार्यरत कर्मियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ग्रीष्मकालीन राहत योजनाओं को तेजी से लागू किया जा रहा है। इसी क्रम में कोक ओवन विभाग के ओवन टॉप पर कार्यरत कर्मियों के लिए 1 अप्रैल से नींबू पानी वितरण अभियान शुरू किया गया है। प्रतिदिन चार बार नींबू पानी उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे तेज गर्मी में काम करने वाले कर्मियों को ताजगी और ऊर्जा मिल रही है।

विभाग ने अपनी कार्ययोजना के तहत सुराही और मिट्टी के घड़ों के वितरण की तैयारी भी पूरी कर ली है, जिन्हें जल्द उपलब्ध कराया जाएगा। इससे कर्मियों को स्वच्छ और ठंडा पेयजल सुलभ होगा।
इसके अलावा मनसा सिंह गेट के पास नया वाटर कूलर लगाया गया है, जिससे कर्मियों और राहगीरों को भी राहत मिलेगी। बीएसएल प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि कर्मचारियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और अनुकूल कार्य वातावरण सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है।


