Crime Hindi News

Bokaro: जिस लव जिहाद के आरोपी आरजू मल्लिक के घर चला था बुलडोजर, उसे बंगाल पुलिस ने किया गिरफ्तार


Bokaro: ज़िले के आपराधिक मामलो में फरार चल रहे वांटेड आरजू मल्लिक को बंगाल की पुरुलिया पुलिस ने एक नेता की हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि मल्लिक पुरुलिया में एक तृणमूल कांग्रेस नेता की हत्या का मुख्य आरोपी था। उक्त कांड में गठित एक विशेष जांच टीम (SIT) ने मल्लिक को मंगलवार रात बिहार के जमुई इलाके से पकड़ लिया।

बोकारो एसपी चन्दन कुमार झा ने पुरुलिया पुलिस द्वारा दुष्कर्म के आरोपी आरज़ू मल्लिक के गिरफ्तार किये जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बोकारो पुलिस जल्द ही उसे रिमांड में लेगी और पूछताछ करेगी। आरजू मल्लिक पर कई मामले दर्ज़ है, पर उसके खिलाफ दर्ज़ दुष्कर्म का मामला पेंडिंग है।

लव जिहाद मामले का वांटेड, यूपी की तर्ज पर चला था बुलडोजर-
आरजू मल्लिक के खिलाफ बोकारो में आपराधिक प्रकृति के कई मामले दर्ज हैं। बोकारो पुलिस उसकी तलाश विशेषतः एक दुष्कर्म के मामले में कर रही थी। आरजू पर आरोप है कि उसने धर्म छुपा कर ग्रेजुएशन में पढ़ने वाली एक हिंदू लड़की से शादी की। फिर उस लड़की को अपने दोस्तों को सौंप दिया और गैंगरेप किया। आरजू ने लड़की का वीडियो भी बनाया जिसे दिखाकर वह लड़की को ब्लैकमेल करता था।

2021 में पीड़िता ने इस मामले में चास महिला थाने में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। घटना के बाद से ही आरोपी फरार हैं। यूपी की तर्ज पर पिछले साल 20 सितम्बर 2022 में लव जिहाद के आरोपी आरजू मल्लिक के आजादनगर स्तिथ घर पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया था। इससे पहले कोर्ट के आदेश पर मल्लिक के घर की संपत्ति की कुर्की हो चुकी है।

बंगाल में हत्या के मामले में हुआ गिरफ्तार
बंगाल के पुरुलिया जिले में तृणमूल कांग्रेस के आद्रा शहर अध्यक्ष धनंजय चौबे की हत्या के मामले का आरज़ू मल्लिक मुख्य आरोपी है। बताया जा रहा है कि आरोपी आरजू मलिक का भारतीय रेलवे के आद्रा डिवीजन से निकाले गए डिविजनल टेंडर हासिल करने को लेकर मृतक तृणमूल कांग्रेस नेता धनंजय चौबे के साथ विवाद हुआ था।

22 जून को रात करीब 8:30 बजे जब चौबे आद्रा में पार्टी कार्यालय के अंदर बैठे थे, तभी कुछ अज्ञात लोग मोटरसाइकिल पर पहुंचे और तृणमूल कांग्रेस नेता पर गोलियों की बौछार कर दी।

स्थानीय लोगों का दावा है कि कम से कम सात राउंड फायरिंग की गयी थी। कई गोलियां लगने से घायल हुए चौबे को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इसे घटना में उनके अंगरक्षक शेखर दास भी घायल हुए है।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!