Hindi News Politics

हेमंत सोरेन की लोकप्रियता से भाजपा घबरा गई है: JMM, Bokaro


Bokaro: बोकारो विधानसभा क्षेत्र के सुनता पंचायत डूंगरीगोड़ा हाट मैदान से झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) बोकारो विधानसभा प्रभारी मंटू यादव के नेतृत्व में न्याय यात्रा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। न्याय यात्रा को संबोधित करते हुए मंटू यादव ने कहा कि मोदी सरकार केंद्रीय ऐजेंसी का दुरुपयोग कर झारखंड के लोकप्रिय नेता व पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को परेशान किया जा रहा है।

Click here to follow in Whatsapp: https://whatsapp.com/channel/0029Va98epRFSAsy7Jyo0o1x

प्रदेश की जनता भाजपा की काली करतूत से एक-एक व्यक्ति वाकिफ हो चुकी हैं। जिस तरह हेमंत सरकार में चौतरफा झारखंड प्रदेश का विकास हो रहा था उससे भाजपा बौखला चुकी थी इसलिए हेमंत सोरेन को साजिश के तहत गिरफ्तार कर परेशान किया जा रहा है।

मंटू यादव ने कहा कि झामुमो के एक-एक कार्यकर्ता हेमंत सोरेन का आवाज बन चुका है जब तक हेमंत सोरेन को न्याय नहीं मिलेगा तब तक हर गांव और पंचायत स्तर तक न्याय यात्रा कार्यक्रम चलता रहेगा। लोकसभा और विधानसभा चुनाव में झारखंड से भाजपा का सुपड़ा साफ हो जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अभिमन्यु मांझी मुक्तेश्वर महतो मोटूकलाल किस्कू लालमोहन हेंब्रम अजय हेंब्रम अशोक हेंब्रम सोहन मुर्मू सोमरा मरांडी मोतीलाल मुर्म मुखिया छवि देवी इंद्रदेव मांझी सुखराम मांझी जागेश्वर हसदा मनसु माँझी धीरेन कुंभकार सुकराम मांझी सूरज मरांडी बाबूराम मांझी ज्योति लाल मांझी रोहन कुंभकार जगेस्वर हांसदा मानसू मांझी सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!