Uncategorized

Bokaro: ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला


Bokaro: किसानों के साथ शंभू बोर्डर पर की रही ज्यादती के खिलाफ, आज ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा के सदस्यों ने नया मोड़, बिरसा चौक पर केन्द्र सरकार का पुतला दहन किया गया।

Click here to follow in Whatsapp: https://whatsapp.com/channel/0029Va98epRFSAsy7Jyo0o1x

विभिन्न ट्रेड यूनियन नेताओं ने मजदूरों, किसानों और आम जनता के सामने आ रहे इस तरह के संकट के लिए मोदी सरकार की नीति को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने 16 फरवरी की औद्योगिक हड़ताल एवं जन प्रतिरोध कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्णय लिया।

संयुक्त मोर्चा के ओर से यह बताया गया कि केंद्र सरकार के विनाशकारी नीतियों को लागू करने के क्रम में संवैधानिक और लोकतांत्रिक मानदंडों का उल्लंघन किया जा रहा है। जनवादी आन्दोलनों को कमजोर करने की मंशा से नफरत की राजनीति एवं बहुसंख्यक सांप्रदायिक ध्रुवीकरण के तहत विभाजनकारी नीति अपनाया जा रहा है।

विरोध की आवाजों का गला घोंटने के लिए कानूनी और प्रशासनिक उपायों का इस्तेमाल सत्तावादी शासन शैली में किया जा रहा है। कार्यक्रम को एटक से रामाश्रय प्रसाद,अबु नसर, सीटू से के एन सिंह,आर के गोरांई,एक्टू देवदीप सिंह दिवाकर,से जे एन सिंह, एचएमएस से आर के वर्मा , कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमेश प्रसाद, जितेन्द्र यादव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!