Bokaro: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Navin 8 जून को बोकारो पहुंचेंगे। वह अपनी मौसी 76 वर्षीय शोभा रानी लाल के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करने और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात करने आएंगे। शोभा रानी लाल का गुरुवार को निधन हो गया। वह पिछले 15 दिनों से फेफड़ों के संक्रमण से पीड़ित थीं और उपचाराधीन थीं।

शोभा रानी लाल सिटी सेंटर निवासी एवं भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता भैया प्रीतम की माता थीं। निधन की सूचना मिलने के बाद नितिन नवीन ने फोन पर भैया प्रीतम से बात कर संवेदना व्यक्त की और बोकारो आकर परिवार से मिलने का आश्वासन दिया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन की सूचना मिलते ही भाजपा की जिला इकाई सक्रिय हो गई है। पूर्व विधायक समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उनके दौरे की तैयारियों में जुट गए हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार नितिन नवीन श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होने के साथ स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं। उनके प्रस्तावित दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।


