Hindi News Politics

BJP: आदिवासी महिला के अपमान के लिए JMM सरकार कांग्रेस को करे बाहर, कार्यकर्ताओं ने अधीर रंजन का फूंका पुतला


Bokaro: भाजपाइयों ने गुरुवार को अधीर रंजन चौधरी का पुतला फूंकते हुए कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपाइयों ने आरोप लगाया कि अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति को लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। भाजपाइयों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कांग्रेसियों ने अपने कथन पर माफी मांगी तो वह सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेंगे।

भाजपा बोकारो के कार्यकर्ताओं ने नया मोड़ स्थित बिरसा चौक समेत ज़िले के कुछ अन्य इलाको में भी प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर कांग्रेस के सांसद अधीर रंजन चौधरी के ‘राष्ट्रपत्नी’ वाली टिप्पणी पर भारतीय जनता पार्टी झारखंड के सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन हो रहा है।

निवर्तमान गिरिडीह सांसद रविंद्र पांडेय ने कहा कि जब से द्रौपदी मुर्मू का नाम राष्ट्रपति के उम्मीदवार के रूप में घोषित हुआ तब से ही द्रौपदी मुर्मू कांग्रेस पार्टी की घृणा और उपहास का शिकार बनीं। कांग्रेस पार्टी ने उन्हें कठपुतली कहा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज भी इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रही कि एक आदिवासी महिला इस देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद को सुशोभित कर रही हैं।

आजादी के 75 वर्ष बाद देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद राष्ट्रपति के रूप मे आसीन प्रथम आदिवासी महिला को, कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपत्नी संबोधित कर संवैधानिक पद की गरिमा ध्वस्त कर महिला और आदिवासियों का घोर अपमान किया है। इस कुकृत्य के लिए सोनिया गाँधी और अधीर रंजन चौधरी देश से माफी माँगे। आदिवासियों का दंभ भरने वाले हेमंत सोरेन को आदिवासी महिला के अपमान के लिए झारखंड सरकार से कांग्रेस को बाहर करना चाहिए।

पुतला दहन मैं पूर्व जिलाध्यक्ष रोहितलाल सिंह,लीला देवी ,जिला महामंत्री संजय त्यागी, जयनारायण मरांडी,इंद्र कुमार झा,माथुर मंडल, महेंद्र राय, नीरज कुमार, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश राय,रामलाल सोरेन, आर एन ओझा,जितेंद गोस्वामी, कुलदीप महथा,मनोज सिंह,पन्नालाल कांदु,अनिल सिंह आदि उपस्तिथ थे।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!