Hindi News Politics

बाबूलाल मरांडी को प्रदेश अध्यक्ष बनाने पर बोकारो में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया हर्ष


Bokaro: भाजपा विधायक दल के नेता एवं झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को झारखंड भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नवनियुक्त होने पर बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने बधाई दी है। मरांडी के अध्यक्ष बनने से बोकारो के भाजपाइयों में उत्साह है।

विधायक ने कहा की बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाई स्थापित करेगी व उनके अनुभव लाभ संगठन को मिलेगा व 2024 में होने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनाव में लाभ मिलेगा।

भाजपा जिला महामंत्री संजय त्यागी ने बाबूलाल मरांडी को बधाई देते हुए कहा कि इनके राजनीतिक अनुभव का लाभ निश्चित रूप से संगठन और हम सभी कार्यकर्ताओं को मिलेगा इनके कुशल नेतृत्व में आगामी लोकसभा और झारखंड विधानसभा चुनाव में पार्टी ऐतिहासिक प्रदर्शन करेगी।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!