Crime Hindi News

प्रेमी के प्यार में अंधी हुई पत्नी, मिलकर कर दी पति की हत्या, शव को लटका कर बताया आत्महत्या: आरोप


Bokaro: पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी मुखिया को अपने पति के क़त्ल के आरोप में मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की गला दबा कर हत्या कर दी थी और फिर शव को आत्महत्या का रूप देने के लिए कमरे में पंखे से लटका दिया था।

यह घटना चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टुघरी इलाके की है। मृतक परेश गोस्वामी (30) वेंडर था। दुर्गा देवी (27) के साथ करीब 11 साल पहले उसकी शादी हुई थी। उनके दो बच्चे है। बताया जा रहा है कि देवी का पिछले छह महीने से मुखिया वासुदेव रजवार (34) के साथ अफेयर चल रहा था।

जांच के दौरान, पुलिस को फर्श पर खून के धब्बे मिले, जिसे छिपाने के लिए देवी ने पोंछा था, और मौके पर चूड़ी के टूटे हुए टुकड़े बिखरे हुए थे, गले में खरोच का निशान था जो हाथापाई का संकेत दे रहा था।

चास मुफस्सिल थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार यादव के अनुसार इस मामले में शिकायतकर्ता मृतक का भाई राजू गोस्वामी है। उन्होंने पुलिस को बताया कि घटना रात में घटी। जब परेश घर लौटा तो रजवार को अपने घर पर देख आग बबूला हो गया। उनके बीच हाथापाई हुई, जिस दौरान देवी और रजवार ने गला घोट कर उसकी हत्या कर दी और फिर शव को लटका दिया ताकि इसे आत्महत्या का रूप दिया जा सके।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!