Bokaro: बोकारो में डाउनस्ट्रीम स्टील उद्योग को बड़ा बढ़ावा मिलने जा रहा है। BMW Industries Limited ने सोमवार को बोकारो स्थित अपने Greenfield Downstream Steel Complex में Colour Coating Line के पहले चरण को commissioned कर दिया। करीब Rs 803 करोड़ की इस परियोजना के शुरू होने से बोकारो में वैल्यू-एडेड स्टील उत्पादों के निर्माण को नई गति मिलने की उम्मीद है।

बोकारो से बनेगा Colour Coated Steel
नई Colour Coating Line से Colour Coated Steel Sheets और Coils का उत्पादन किया जाएगा। कंपनी के अनुसार शुरुआती उत्पादन घरेलू बाजार की मांग को पूरा करने के लिए किया जाएगा। इन उत्पादों का इस्तेमाल निर्माण, इंफ्रास्ट्रक्चर, रूफिंग और विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में किया जाता है। BMW Industries के इस Greenfield Complex को चरणबद्ध तरीके से विकसित किया जा रहा है। परियोजना के तहत Colour Coated Steel के अलावा Cold Rolled Full Hard (CRFH) और GA/GI/ZAM Steel की उत्पादन क्षमता भी विकसित की जाएगी।
341.6 करोड़ पहले ही लगाए
कंपनी के आंकड़ों के अनुसार 30 जून 2026 तक परियोजना में Rs 341.6 करोड़ की पूंजी लगाई जा चुकी थी। इसमें Rs 139.2 करोड़ Internal Accruals और Rs 202.4 करोड़ Debt Drawdown के जरिए जुटाए गए। Colour Coating Line की commissioning के लिए करीब Rs 60 करोड़ की राशि capitalise की गई है। परियोजना की कुल लागत Rs 803 करोड़ है और कंपनी ने करीब Rs 500 करोड़ का Debt Tie-up भी किया है। इसके लिए SBI, HDFC Bank और Yes Bank के नेतृत्व में Banking Consortium से वित्तीय व्यवस्था की गई है।

आगे 10.9 लाख टन की क्षमता
बोकारो Greenfield Complex के अगले चरणों में सालाना 5.50 लाख टन Cold Rolled Full Hard और 5.40 लाख टन GA/GI/ZAM उत्पादन क्षमता विकसित करने की योजना है। कंपनी के अनुसार परियोजना से Q3 FY27 में Revenue Commencement की उम्मीद है। इसके बाद उत्पादन को चरणबद्ध तरीके से बढ़ाया जाएगा।
PLI और झारखंड की नीति से फायदा
BMW Industries का यह प्रोजेक्ट केंद्र की PLI 1.1 Scheme के तहत Coated/Plated Steel Category में भी शामिल है। कंपनी को FY29 तक प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा परियोजना को Jharkhand Industrial & Investment Promotion Policy का भी लाभ मिलेगा। बोकारो में परियोजना के लिए PNG Supply को लेकर Indian Oil Corporation Limited (IOCL) के साथ साझेदारी की गई है। कच्चे माल, स्टील उद्योग और लॉजिस्टिक नेटवर्क के लिहाज से बोकारो की स्थिति कंपनी के लिए रणनीतिक फायदा मानी जा रही है।
बोकारो बनेगा Downstream Steel Hub
BMW Industries का विस्तार बोकारो में Downstream Steel Industry को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम है। Colour Coated, GI और अन्य विशेष स्टील उत्पादों की बढ़ती मांग के बीच यह परियोजना बोकारो को Primary Steel Production के साथ-साथ Value-Added और Finished Steel Products के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में मजबूत कर सकती है।
