Bokaro: घर के सभी सदस्य रिश्तेदार के श्राद्धकर्म में शामिल होने गए थे। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने बंद घर को निशाना बनाया और ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात समेत नकदी चोरी कर ली। घटना चंदनकियारी के ओझाटोला की है।

श्राद्धकर्म में गया था परिवार
जानकारी के अनुसार, विश्वजीत झा अपने परिवार के साथ ससुराल में साले के निधन के बाद आयोजित श्राद्धकर्म में शामिल होने चास गए थे। इस दौरान घर बंद था।

टूटा ताला देख पड़ोसियों ने दी सूचना
मंगलवार सुबह पड़ोसियों ने घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ देखा और इसकी सूचना विश्वजीत झा को दी। घर पहुंचने पर उन्होंने पाया कि अंदर सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखे जेवरात और हजारों रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया था।

अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी
विश्वजीत झा ने चंदनकियारी थाने में लिखित शिकायत देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
