Hindi News

Bokaro: अपने घरों में तिरंगा फहराएं-आजादी का अमृत महोत्सव मनाएं, हवाई अड्डा से पत्थरकट्टा चौक तक निकली तिरंगा रैली


Bokaro: आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत 13 से 15 अगस्त तक #हर घर तिरंगा अभियान में आमजनों की ज्यादा से ज्यादा सहभागिता के उद्देश्य से जागरूकता के लिए हवाई अड्डा बोकारो से पत्थरकट्टा चौक तक मैराथन दौड़ सह तिरंगा रैली का आयोजन शुक्रवार को किया गया।

मैराथन दौड़ सह तिरंगा रैली का नेतृत्व उपायुक्त (डीसी) कुलदीप चौधरी,पुलिस अधीक्षक (एसपी) चंदन झा,उप विकास आयुक्त (डीडीसी) कीर्तीश्री जी.,अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) चास दिलीप प्रताप सिंह शेखावत,अपर नगर आयुक्त चास अनिल कुमार आदि ने किया।

मैराथन दौड़ सह तिरंगा रैली में वंदे मातरम की गूंज से पूरा शहर देशभक्तिमय हो गया। मैराथन दौड़ सह तिरंगा रैली पत्थरकट्टा चौक जाकर समाप्त हुआ। जिसके बाद सभी सेक्टर पांच स्थित पुस्तकालय मैदान पहुंचे। जहां सभी प्रतिभागियों ने एक स्वर में राष्ट्रीय गान जन गण मन… को गया और भारत माता की जय का नारा लगाया।

मौके पर उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत #हर घर तिरंगा अभियान के तहत आमजनों के बीच जागरूकता के लिए जिला प्रशासन द्वारा मैराथन दौड़ सह तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।इसमें सीआइएसएफ,जिला पुलिस बल,सीआरपीएफ,एनसीसी,विभिन्न विद्यालयों के छात्र – छात्राएं,आम जनों ने हिस्सा लिया।

उन्होंने जिलावासियों से अपील किया कि वह उत्साह के साथ अपने – अपने घरों में तिरंगा फहराएं और आजादी के अमृत महोत्सव को मनाएं। साथ ही, स्वतंत्रता संग्राम के लिए जिन स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहूति दी है,जीवन में उनके आदर्शों को आत्मसात करने को कहा।

मौके पर पुलिस अधीक्षक चंदन झा ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मैराथन दौड़ सह तिरंगा रैली का आयोजन जिला प्रशासन द्वारा किया गया। जिसमें पुलिस – प्रशासन, सीआइएसएफ,सीआरपीएफ, सीविल डिफेंस, एनसीसी, सिविलियन आदि शामिल हुए। शनिवार से शुरू होने वाले #हर घर तिरंगा अभियान के आयोजन के लिए लोगों को जागरूक किया गया।

मौके पर जिला स्तरीय पदाधिकारी, कर्मी,विभिन्न खेल संगठनों के प्रतिनिधि,सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, शिक्षक/छात्र – छात्राएं आदि उपस्थित थे।

========================

चास नगर निगम क्षेत्र में भी निकला तिरंगा यात्रा

#हर घर तिरंगा अभियान की जागरूकता को लेकर शुक्रवार को चास नगर निगम द्वारा भी तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें उपायुक्त श्री कुलदीप चौधरी, पुलिस अधीक्षक श्री चंदन झा समेत अन्य वरीय पदाधिकारीगण, शहर वासी, निगम कर्मी आदि शामिल हुए। तिरंगा यात्रा गरगा पूल से रवाना होकर पूरे निगम क्षेत्र का भ्रमण किया। लोगों ने वंदे मातरम…,जय हिंद… आदि के नारे लगाएं।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!