Bokaro: चास वन विभाग व पीपल फॉर एनिमल्स संस्था की टीम के सहयोग से शुक्रवार को जख्मी गिद्ध (Vulture) को स्वस्थ कर उसे नया जीवन दिया। स्वस्थ होने के बाद शुक्रवार को गिद्ध ने पहली उड़ान भरी।
Click here to follow in whatsapp: https://whatsapp.com/channel/0029Va98epRFSAsy7Jyo0o1x

बताया जा रहा है कि डीएफओ (DFO), बोकारो, रजनीश कुमार के सूचना के आधार पर सांसद मेनका संजय गांधी की संस्था पीपल फॉर एनिमल्स के एक्टिविस्ट निश्चित कुमार और वन विभाग के कर्मी ने बरमसिया( चंदनक्यारी) से 23 जनवरी एक घायल गिद्ध को रेस्क्यू कर बोकारो चिड़ियाघर लाया गया था।
पर दुर्भाग्यवश वहां कोई पक्षी विशेषज्ञ नहीं था। जिस कारण बाहर के विशेषज्ञ डॉक्टर अजय कुमार से संपर्क किया गया। इसके बाद चास वन विभाग के संरक्षण में घायल गिद्ध का इलाज किया गया। 10 दिन के लगातार इलाज के बाद 2 फरवरी को गिद्ध पूरी तरह से ठीक हो गया। जिसके बाद उसे उसके प्राकृतिक आवास बरमसिया (चास)में छोड़ा गया।
मेनका संजय गांधी की पशु कल्याण संस्था पीपल फॉर एनिमल्स के एक्टिविस्ट निश्चित कुमार ने अभी तक सैकड़ो जानवरों की जान बचा चुके हैं जिसमें तेंदुआ, भालू, ऊंट, हाथी, बंदर, सांप इत्यादि भी शामिल है इसके अलावा ये पालतू पशुओं की भी सेवा करते हैं।
