Bokaro: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर-3, बोकारो इस्पात नगर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए संविदा के आधार पर शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए विद्यालय परिसर में 20 अगस्त 2026 को सुबह 9 बजे से वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। विद्यालय रेलवे स्टेशन के निकट स्थित है।

विद्यालय की ओर से स्नातकोत्तर शिक्षक (पीजीटी) रसायन विज्ञान और वोकेशनल इंस्ट्रक्टर के पद के लिए योग्य अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में शामिल होने का अवसर दिया गया है।
पीजीटी रसायन विज्ञान के लिए योग्यता
पीजीटी रसायन विज्ञान पद के लिए अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए। अभ्यर्थी ने संबंधित विषय की पढ़ाई स्नातक स्तर पर भी की हो। इसके अलावा बीएड की डिग्री अनिवार्य है।

अभ्यर्थी में हिंदी और अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाने की क्षमता होनी चाहिए। कंप्यूटर एप्लीकेशन का ज्ञान और सीटीईटी प्रमाणपत्र वांछनीय योग्यता के रूप में रखा गया है।
वोकेशनल इंस्ट्रक्टर के लिए पात्रता

वोकेशनल इंस्ट्रक्टर पद के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बीई या बीटेक की डिग्री आवश्यक है। संबंधित क्षेत्र में कम से कम एक वर्ष का कार्य अनुभव भी होना चाहिए।
प्रमाण पत्रों के साथ पहुंचना होगा
इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि और समय पर सीधे विद्यालय परिसर में वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपने बायोडाटा, शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की दो छायाप्रतियां और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाने होंगे। सत्यापन के लिए मूल प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
संविदात्मक नियुक्ति के लिए पारिश्रमिक समेत अन्य नियम एवं शर्तें केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के निर्धारित नियमों के अनुसार लागू होंगी। साक्षात्कार में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को टीए/डीए का भुगतान नहीं किया जाएगा।
अभ्यर्थी पात्रता, पंजीकरण, बायोडाटा, वेतन और अन्य जानकारी के लिए केंद्रीय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
