Bokaro: रोटरी क्लब चास की ओर से आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय में बोकारो डेंटल एसोसिएशन के सहयोग से निःशुल्क दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 1100 बच्चों और शिक्षकों के दांतों की जांच की गई। इसका उद्देश्य बच्चों को दांतों की देखभाल और मौखिक स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था।


स्वस्थ दांत ही स्वस्थ शरीर की पहचान: डॉ. संजीव चंदन
कार्यक्रम के संयोजक डॉ. संजीव कुमार चंदन ने कहा कि बच्चों को बचपन से ही दांतों की नियमित सफाई और मौखिक स्वच्छता की आदत अपनानी चाहिए। इससे दांतों से जुड़ी कई समस्याओं से बचाव संभव है। उन्होंने स्वस्थ दांतों को बेहतर स्वास्थ्य का महत्वपूर्ण आधार बताया।
अच्छी आदतों से दांतों की समस्याओं से बचाव
रोटरी क्लब चास के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने कहा कि स्वस्थ दांत बच्चों के संपूर्ण स्वास्थ्य का अभिन्न हिस्सा हैं। नियमित ब्रश करने और दांतों की उचित देखभाल से कई समस्याओं को रोका जा सकता है।

क्लब के सचिव विनोद चोपड़ा ने कहा कि रोटरी क्लब शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार जनसेवा के कार्य कर रहा है। भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
दंत चिकित्सकों ने दिया सहयोग
शिविर में डॉ. संजय कुमार, डॉ. जॉन लियू, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. अमित कुमार, डॉ. प्रवीण मिश्रा, डॉ. अरुण प्रसाद, डॉ. कौशिल, डॉ. आश्रेय अशेष, डॉ. अन्नू पांडे, डॉ. विशाखा शर्मा, डॉ. विजया लक्ष्मी, डॉ. अमरदीप शर्मा, डॉ. एमके ठाकुर, डॉ. नेहा ठाकुर, डॉ. कविता कुमारी, डॉ. उदय और डॉ. अरमान सहित अन्य चिकित्सकों ने सहयोग दिया।
