Bokaro: पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र में एंटी क्राइम वाहन जांच के दौरान पुलिस ने काले रंग की मारुति सुजुकी एर्टिगा से प्रतिबंधित रासायनिक पदार्थ की चार बोतलें बरामद कीं। गवई ब्रिज के पास हुई जांच में 375 एमएल की चार बोतलें मिलीं। वाहन सवार पांच लोगों के पास पदार्थ से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं था।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरला निवासी संजय कुमार उर्फ संजय डोम, संजय सिंह, मनोज कुमार तुरी, सेक्टर-6 निवासी वीर सिंह और सेक्टर-8/C निवासी राज कुमार महतो के रूप में हुई है। जांच में सभी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया।
मामले में पिंड्राजोरा थाना कांड संख्या 123/26 दर्ज कर बीएनएस की धारा 317(5), 111(2), 111(4), 287, 288, 61(2) और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 5 के तहत कार्रवाई की गई है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

