Bokaro: चास की अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) प्रांजल ढांडा ने मंगलवार को बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) के मुख्य द्वार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विधि-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया।
अधिकारियों को विधि-व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश
निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने औद्योगिक प्रतिष्ठान के आसपास विधि-व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

आपसी समन्वय से कार्य करने की अपील
एसडीओ प्रांजल ढांडा ने कहा कि औद्योगिक प्रतिष्ठान का सुचारू संचालन और शांति व्यवस्था बनाए रखना महत्वपूर्ण है। इसके लिए सभी संबंधित पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन सुनिश्चित करें।

