Bokaro: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लेने के लिए चास की निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO) सह अनुमंडल पदाधिकारी प्रांजल ढांडा ने विभिन्न शिविरों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बूथ संख्या 264 और 265 पर संचालित शिविरों की व्यवस्था का जायजा लिया।


मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों की ली जानकारी
निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने शिविरों में मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए निर्धारित कार्यों को समयबद्ध और त्रुटिरहित तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया।
पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल करने पर जोर
एसडीओ प्रांजल ढांडा ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध और अद्यतन होना लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने सभी संबंधित कर्मियों को पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करने का निर्देश दिया, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे।

प्रशासन का जोर एसआईआर-2026 के तहत निर्धारित कार्यों को समय पर पूरा करने और मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर है।
