Bokaro : जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और सड़क पर अवैध रूप से वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक बोकारो के निर्देश पर रविवार को यातायात थाना प्रभारी के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर जांच अभियान चलाया गया।

चार प्रमुख स्थानों पर चला अभियान
अभियान के दौरान Pindrajora , आईटीआई मोड़, बालीडीह और जरीडीह टोल प्लाजा के आसपास सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों की जांच की गई। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन कर सड़क पर खड़े कुल 23 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
23 वाहनों से वसूला जुर्माना
पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान वाहन चालकों से कुल 26,450 रुपये का जुर्माना वसूला गया। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि वे सड़क पर अनधिकृत तरीके से वाहन खड़ा न करें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यातायात व्यवस्था बाधित करने वाले वाहनों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।

