Bokaro: बोकारो जिला फार्मासिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में रविवार को सेक्टर-4 स्थित सिटी सेंटर में विश्व फार्मासिस्ट दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलेभर से पहुंचे फार्मासिस्टों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसी दौरान एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनाव प्रक्रिया भी संपन्न हुई।

सर्वसम्मति से चुनी गई नई कार्यकारिणी
चुनाव में सर्वसम्मति से भुवनेश्वर गोरांई को बोकारो जिला फार्मासिस्ट एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया। वहीं, दीपक सिंह को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। महेंद्र कुमार और दिलीप मंडल को उपाध्यक्ष, दीपांकर झा और शिव प्रसाद नापित को कोषाध्यक्ष बनाया गया।
इन पदाधिकारियों को भी मिली जिम्मेदारी
नई कार्यकारिणी में शिवकुमार वर्मा और प्रदीप कुमार को संगठन मंत्री, संतोष कुमार को मीडिया प्रभारी, प्रकाश कुमार महतो को संयोजक तथा सतीश कुमार को संघर्ष समिति का सदस्य मनोनीत किया गया।

फार्मासिस्टों के हित में संगठन मजबूत करने का संकल्प
कार्यक्रम के दौरान एसोसिएशन की प्राथमिक सदस्यता के लिए फॉर्म भी भरे गए। सदस्यों ने संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने फार्मासिस्टों के अधिकारों, पेशागत समस्याओं और स्वास्थ्य सेवा में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर विचार रखे।
समारोह में बड़ी संख्या में फार्मासिस्ट रहे मौजूद
मौके पर निरंजन सूतार, सतीश कुमार, प्रकाश महतो, शिव प्रसाद नापित, दीपक कुमार सिंह, अजीत कुमार, परमेश्वर महतो, कौशल किशोर, दीपांकर झा, महेंद्र कुमार, अजय कुमार, पीयूष राय, संजय कुमार, प्रभाकर जी, नागेंद्र महाराज, प्रदीप कुमार, नवनीत, कुतुबुद्दीन इमाम हुसैन सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
