Crime Hindi News

Bokaro: रिटायर BSL कर्मी के घर पर लूट, अंगूठी के लिए महिला की उंगली काटने को तैयार थे लुटेरे


Bokaro: शहर के सेक्टर 2 इलाके में शनिवार शाम रिटायर्ड बीएसएल कर्मी के घर में लूट की घटना हुई। दो बदमाश करीब 2.50 लाख रूपये के जेवरात और नगद लूट कर चलते बने। इस घटना में 55 वर्षीय महिला को बदमाशों ने बड़ी बेदर्दी से कई थप्पड़ मारे जिससे वह बेहोश हो गई। अपराधी पीड़िता की उंगली काटकर सोने की अंगूठी निकालने जा रहे थे, पर चाकू नहीं मिला। उसी समय किसी की आहट भी हुई जिसे सुनकर वह भाग गए।

Follow: https://whatsapp.com/channel/0029Va98epRFSAsy7Jyo0o1x

लूट की यह घटना सिटी थाना अंतर्गत सेक्टर 2 B आवास संख्या 2 -184 में हुई है। उस वक़्त महिला घर में अकेली थी। पीड़ित महिला, सखा देवी (55) के पति बिनोद प्रसाद बोकारो जनरल अस्पताल (BGH) से नवंबर में रिटायर हुए है। जिस वक़्त यह घटना घटी वह मंदिर गए हुए थे। शाम करीब 6 बजे घर लौटकर आने पर उन्हें घटना के बार में पता चला और उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस घटनास्थल पहुंचकर जाँच शुरू कर दी है।

उक्त घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों का मनोबल इस कदर बढ़ा हुआ था की महिला के उंगली से सोने की अंगूठी नहीं निकलने पर, वह चाकू खोज रहे थे। यह तो किसी की आहट सुनकर वह भाग गए नहीं तो महिला की उंगली कट जाती। बिनोद प्रसाद ने बताया कि घटना के बाद से उनके पत्नी के सर में काफी दर्द है, साँस भी फूल रही है। वह सदमे में है। उनकी पत्नी की कम दिखता है और उनको भी चलने में तकलीफ है।

घटना को लेकर मोहल्ले के लोग भी काफी सहमे हुए है। बिनोद प्रसाद ने बताया कि मंदिर से लौटकर घर आने पर उन्होंने दरवाजा ठकठकाया तो पहले नहीं खुला। काफी देर कोशिश करने के बाद उनकी पत्नी ने दरवाजा खोला। वह बदहवाश और डरी हुई थी। पूछने पर उन्होंने बताया कि दो बदमाश घर में घुसे और सारे नगद-जेवरात लूट कर भाग गए।

पीड़िता सखा देवी ने बताया कि वह बाहर का मेंन दरवाजा बंद करके पीछे आँगन में बैठी थी, तभी अचानक फुर्ती से दो युवक बाउंड्री फांद कर अंदर घुसे। उन्होंने अलमारी की चाभी मांगी और उनको तीन-चार थपड़ मार दिए। जिससे वह बेसुध हो कर गिर गई। उसके बाद उन बदमाशों ने घर में घुसकर अलमारी में रखे करीब 10000 रूपये नगद, एक अंगूठी, एक सोने की सिकड़ी, एक कान की बाली इत्यादि सामान उठा कर लेते गए।

बिनोद प्रसाद ने बताया कि सोने के जेवर और नगद मिलाकर करीब ढाई लाख रूपये की लूट हुई है।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!