Crime Hindi News

Bokaro: दिवाली की रात रंगे हाथ पकड़ा गया चोर


Bokaro: दिवाली की रात शहर के भर्रा बस्ती में एक चोर रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी पुरे नशे में था और भाग नहीं पाया। जिसके बाद घर के मालिक ने उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

बताया जा रहा कि भर्रा बस्ती के जेवियर्स कॉलोनी निवासी राधेश्याम यादव के घर तीन चोर रात में करीब 12.30 बजे चोरी करने घुसे। इस बीच यादव की नींद खुल गई। चहलकदमी की आहाट पाकर वह उठे और कमरे के बाहर निकले, जैसे चोरों ने उन्हें देखा वह भागने लगे। दो चोर तो भाग गए, लेकिन एक चोर जो नशे की हालत में था वह पकड़ा गया।

इसके बाद यादव ने पकड़कर उसकी कुटाई की और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए चोर की पहचान मो.अकीब उर्फ बिक्की के रूप में हुई है। उसको जख्मी हालत में पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फरार हुए दोनों चोर चोरी किया सामान ले उड़े, उनकी तलाश जारी है।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!