Bokaro: बोकारो जिले के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ छेड़खानी के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 21 अक्टूबर 2026 को चुट्टे गांव में अपनी नानी के घर दुर्गा पूजा घूमने आई नाबालिग के साथ छेड़खानी की घटना सामने आई थी।

प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने की कार्रवाई
मामले को लेकर चतरोचट्टी थाना कांड संख्या 48/2026, दिनांक 21 अक्टूबर के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने मामले के प्राथमिकी अभियुक्त अमर रजा (21 वर्ष), पिता इस्तियाक अंसारी, निवासी सुन्दरी मोहल्ला, लोधी, थाना चतरोचट्टी, जिला बोकारो को गिरफ्तार किया।

न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई कर रही है।

छापेमारी दल में शामिल रहे पुलिसकर्मी
कार्रवाई करने वाली टीम में पुलिस अवर निरीक्षक अनुप रंजन बाखला, सहायक अवर निरीक्षक महेश कुमार शर्मा, हवलदार गंगाराम बानरा, आरक्षी शिवनंदन हांसदा, महिला आरक्षी सुभद्रा कुमारी और चालक नागेन्द्र महतो शामिल थे। सभी चतरोचट्टी थाना, बोकारो में पदस्थापित हैं।
