Bokaro Steel Plant (SAIL) Hindi News

Bokaro Zoo: जानवरों को गर्मी से बचाने के लिए ग्लूकोज और विटामिन का सहारा


Bokaro: तापमान 40-41 डिग्री सेल्सियस पहुंचते ही, जवाहरलाल नेहरू जैविक (JNB) पार्क यानि चिड़ियाघर में जानवरों को गर्मी और लू से बचाने के लिए अलग-अलग उपाय किये जा रहे है।

Click to join Whatsapp: https://whatsapp.com/channel/0029Va98epRFSAsy7Jyo0o1x

दरियाई घोड़े को बी-कॉम्प्लेक्स दिया जा रहा है, तो भालू अपने बाड़े के अंदर पानी भरे पूल में तैर रहा है। कर्मचारी जानवरों के आराम के लिए उनके बाड़ों के कंक्रीट फर्श पर पानी डाल कर धो रहे हैं। बता दें, चिड़ियाघर का स्वामित्व और रखरखाव बोकारो स्टील प्लांट (BSL) द्वारा किया जाता है।

बीएसएल में संचार प्रमुख मणिकांत धान के अनुसार, गर्मी के दिनों में जानवरों की भूख कम हो जाती है, इसलिए उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए बी-कॉम्प्लेक्स मिश्रित भोजन देना आवश्यक होता है। चिड़ियाघर के कर्मचारी पानी में ग्लूकोज भी मिलाकर जानवरों को परोस रहे है।

मणिकांत धान ने कहा कि भालू और बंदर सहित अन्य जानवरों को उनके नियमित आहार के अलावा खीरे और तरबूज खिलाए जा रहे हैं। इससे उन्हें लू से बचने में मदद मिलती है। पक्षियों के लिए एवियरी की छतों पर पुआल और ताड़ के पत्ते बिछाये गए है।

जानवरो के आहार में अधिक रसीले खाद्य पदार्थ शामिल किए जा रहे हैं। उनको आवश्यकतानुसार विटामिन सप्लीमेंट व ग्लूकोज दिया जा रहा है। मणिकांत धान ने कहा कि पशुओं को सीधे धूप से बचाने के लिए बाड़े में शेड की व्यवस्था की गई है और गर्मी से अतिरिक्त राहत देने के लिए पंखे और कूलर भी लगाए गए हैं।

 

 


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!