Bokaro: बोकारो की बेटी साक्षी गुप्ता ने कांस्य पदक जीतकर जिले के साथ-साथ पूरे झारखंड का गौरव बढ़ाया है। बारी कोऑपरेटिव निवासी साक्षी पेंटाकोस्टल स्कूल की आठवीं कक्षा की छात्रा हैं। उन्होंने झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए यह उपलब्धि हासिल की।
बोकारो लौटने पर हुआ भव्य स्वागत
साक्षी के बोकारो लौटने पर माराफारी मंडल भाजपा और विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान साक्षी को फूल-मालाएं पहनाकर, गुलदस्ता और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों ने उनकी उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

कोच को भी किया गया सम्मानित
इस अवसर पर साक्षी के कोच आयुष ठाकुर और सूरज कुमार को भी सम्मानित किया गया। लोगों ने उनकी मेहनत और मार्गदर्शन की सराहना की।

सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि रहे मौजूद
साक्षी को बधाई देने वालों में माराफारी मंडल अध्यक्ष बैद्यनाथ प्रसाद, समाजसेवी जलेश्वर साव, ज्ञानेश्वर प्रसाद गुड्डू, शिव कुमार पांडेय, संतोष वर्मा, रामविनय कुमार, लव तिवारी, बिनोद कुमार, सतेन्द्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार, रमेश कुमार, विश्वकर्मा पंडित, संतोष कुमार और साक्षी के अभिभावक दीपक गुप्ता समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
