Bokaro Steel Plant (SAIL)

BOSA election: सिंह बने रहे किंग अपने महामंत्री-कोषाध्यक्ष को भी जिताया


Bokaro: काटें की टक्कर के बाद बोकारो स्टील ऑफिसर एसोसिएशन (BSOA) का चुनाव परिणाम रविवार रात को आया। जिसमें अध्यक्ष पद के उम्मीदवार ए के सिंह विजय घोषित हुए। साथ ही महामंत्री पद पर मंतोष कुमार और कोषाध्यक्ष पद पर वी एस नारायण चुने गए। सिंह गुट इस पुरे चुनाव में हावी रहा। बताया जा रहा कि इस बार 78 % के करीब मतदान हुआ। कुल 1889 अधिकारियों में 1474 वोटरों ने मतदान किया है।

अध्यक्ष बने ए के सिंह ने अपने एक मात्र प्रतिद्वेंदी रवि भूषण को 119 वोट से हराया। सिंह और भूषण के बीच लड़ाई जोरदार हुई। ए के सिंह को 790 वोट मिले और भूषण ने 671 वोट अर्जित किये। इस चुनाव में सिंह के पुराने प्रतिद्वंदी भी गोलबंद होकर उनको हारने के लिए कैंपेनिंग-लॉबिंग किये थे पर सफल नहीं हो पाए।

जनरल सेक्रेटरी पद के लिए भी लड़ाई तगड़ी रही पर सभी को पछाड़ कर मंतोष कुमार जीत गए। मंतोष कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी नीरज कुमार को 24 वोटों से हराया। इस पद के प्रत्याशियों ने जीतने के लिए अपना पूरा दम खम लगा दिया था। नीरज कुमार और मंतोष कुमार के बीच कम्पटीशन टाइट था। काउंटिंग के चारो राउंड में दोनों युवा प्रत्याशी के बीच जीत की मार्जिन बहुत कम थी।

कोषाध्यक्ष पद पर वी एस नारायण की जीत सिंह गुट की जीत है। इस पद पर लड़ाई में चेहरे, अजेंडे के साथ-साथ गुट फैक्टर काम कर रहा था। इस पद के उम्मेदवारों में ए के सिंह गुट और भूषण गुट के बीच टक्कर सीधी थी। चुनाव प्रचार भी गुट के आधार पर हुआ था।

सबसे पहले जोनल रिप्रेजेन्टेटिव (ZR) का परिणाम घोषित हुआ। जितने वाले ZR का नाम इस प्रकार है:


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!