Bokaro: बोकारो स्टील प्लांट (BSL) के सतर्कता विभाग की ओर से सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के अंतर्गत ‘जागृति 3.0’ क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मानव संसाधन विभाग के ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग में आयोजित इस प्रतियोगिता में BSL, इस्को और कोलियरीज़ की कुल 51 टीमों के 102 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसका उद्देश्य कर्मचारियों में सतर्कता, नैतिकता, सत्यनिष्ठा और पारदर्शिता के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।


ईमानदारी और जवाबदेही को बताया जरूरी
कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक (सामग्री प्रबंधन) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य महाप्रबंधक (सतर्कता) और एसीवीओ सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में मुख्य अतिथि ने प्रतिभागियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि संगठन में नैतिक मूल्यों को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक कर्मचारी की भूमिका महत्वपूर्ण है।
शुभम और अमन की टीम ने हासिल किया पहला स्थान
प्रतियोगिता में वरिष्ठ प्रबंधक (आरसीएल) शुभम और वरिष्ठ प्रबंधक (ब्लास्ट फर्नेस) अमन की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एचएसएम विभाग के वरीय प्रबंधक राहुल पांडा और ओवैस अहमद की टीम उपविजेता रही। वहीं, महाप्रबंधक (सीएमएम) देब्रता चौधरी और महाप्रबंधक (एमएम) राजीव गौतम की टीम ने द्वितीय उपविजेता स्थान हासिल किया।

नैतिक कार्यसंस्कृति को बढ़ावा देने की पहल
प्रतियोगिता का संचालन क्विज मास्टर सहायक महाप्रबंधक आनंद राज और सहायक महाप्रबंधक शुभम वर्मा ने किया। BSL का सतर्कता विभाग ऐसी गतिविधियों के माध्यम से संगठन में पारदर्शिता, जवाबदेही और ईमानदारी की संस्कृति को प्रोत्साहित कर रहा है।
