Bokaro: बोकारो स्टील प्लांट (BSL) के टेक्निकल सेल विभाग की ओर से हाइड्रोलिक ऑयल की खपत कम करने और संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। अधिशासी निदेशक (संकार्य) के सेमिनार हॉल में हुए कार्यक्रम में संयंत्र के विभिन्न विभागों से करीब 40 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

ऑयल लॉस के कारणों और नियंत्रण पर चर्चा
कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक (टेक्निकल सेल) ने हाइड्रोलिक ऑयल संरक्षण पर विस्तृत प्रस्तुति दी। इसमें ऑयल लॉस के कारणों की पहचान, रिकॉर्डिंग, हाइड्रोलिक सिस्टम के निरीक्षण एवं रखरखाव, कंटैमिनेशन नियंत्रण और ऑयल लॉस कम करने के प्रभावी उपायों पर चर्चा हुई। इसके आर्थिक प्रभावों के साथ पर्यावरण, सुरक्षा और अग्नि जोखिमों को भी रेखांकित किया गया।
प्रमुख विभागों ने पेश किया 20% कमी का रोडमैप
हॉट स्ट्रिप मिल, कोल्ड रोलिंग मिल-I, II एवं III, स्टील मेल्टिंग शॉप-II और कंटीन्यूअस कास्टिंग शॉप ने सितंबर 2026 के अंत तक ताजा हाइड्रोलिक ऑयल की खपत में न्यूनतम 20 प्रतिशत कमी लाने के लिए अपने रोडमैप प्रस्तुत किए। इसमें विभागवार उपाय और लक्ष्य शामिल रहे।

क्विज विजेताओं को किया गया सम्मानित
टेक्निकल सेल विभाग ने हाइड्रोलिक ऑयल संरक्षण पर तकनीकी क्विज का आयोजन भी किया। विजेताओं को अधिशासी निदेशक (संकार्य) ने पुरस्कृत किया। वहीं वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्टील मेल्टिंग शॉप-न्यू को रनिंग शील्ड प्रदान की गई।
सतत प्रयासों से ऑयल लॉस कम करने का आह्वान
अधिशासी निदेशक (संकार्य) ने पहल की सराहना करते हुए सभी विभागों से समन्वित और सतत प्रयासों के जरिए ऑयल लॉस न्यूनतम करने तथा संसाधनों के प्रभावी उपयोग का आह्वान किया। कार्यक्रम को हाइड्रोलिक ऑयल संरक्षण के लिए परिणामोन्मुखी रणनीति तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया गया।
