Bokaro: बोकारो स्टील प्लांट (BSL) के कर्मचारियों ने हावड़ा में आयोजित 37वीं CII पूर्वी क्षेत्रीय वर्कस्किल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट तकनीकी कौशल का प्रदर्शन कर बड़ी सफलता हासिल की। प्रतियोगिता में पूर्वी भारत के प्रमुख सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र के उद्योगों ने हिस्सा लिया।
9 ट्रेड में 27 कर्मचारियों ने लिया हिस्सा
BSL की आंतरिक ‘अधिशासी निदेशक (संकार्य) स्किल्स एक्सीलेंस ट्रॉफी’ में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर 27 कर्मचारियों का चयन 9 तकनीकी ट्रेड्स में क्षेत्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ था।

दो कर्मचारियों ने हासिल किया पहला स्थान
स्टील मेल्टिंग शॉप-1 के जूनियर इंजीनियरिंग एसोसिएट करुणेश जायसवाल ने ‘इलेक्ट्रिक मोटर’ ट्रेड और स्टील मेल्टिंग शॉप-2 एवं सतत ढलाई प्रभाग के इंजीनियरिंग एसोसिएट लक्ष्मण कुमार ने ‘इलेक्ट्रिशियन’ ट्रेड में प्रथम स्थान हासिल किया।

दो कर्मचारियों को मिला दूसरा स्थान
इंस्ट्रूमेंटेशन एवं ऑटोमेशन विभाग के मुकेश कुमार पांडेय ने ‘इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक’ और सिंटर प्लांट के बीरेन्द्र बी. पूर्ति ने ‘टर्नर’ ट्रेड में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
चार कर्मचारियों ने हासिल किया तीसरा स्थान
उत्कर्ष ऋषभ, आदित्य नारायण, दिलीप कुमार और अवधेश कुमार ने क्रमशः इलेक्ट्रिक मोटर, इलेक्ट्रिशियन, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक और PLC ट्रेड में तृतीय स्थान हासिल किया।
राष्ट्रीय स्तर पर करेंगे BSL का प्रतिनिधित्व
क्षेत्रीय प्रतियोगिता में सफल विजेता अब राष्ट्रीय स्तर की वर्कस्किल प्रतियोगिता में BSL का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस उपलब्धि से संयंत्र के तकनीकी कौशल, प्रशिक्षण और शॉप-फ्लोर स्तर पर दक्षता विकास की प्रतिबद्धता को मजबूती मिली है।
