Crime

शादी के आठ महीने बाद ही महिला ने फांसी लगा कर की आत्महत्या, पुलिस कर रही जाँच


Report by S Mahatha

Chandankyari: ज़िले के चंदनकियारी प्रखंड के बोगूला गांव 20 वर्षीय सुजाता पांडेय ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका बोगूला निवासी अनूप पाण्डे के पत्नी थी। उनके शादी को सिर्फ आठ महीने हुए थे। पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जाँच कर रही है।

बताया जा रहा है कि घटना की सुचना गांव के मुखिया शाम पद गोराई ने पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। घटना की सुचना मिलने पर मृतका के मायके पश्चिमी बंगाल के पोडाडीहा गांव सें उनके पिता उत्तम पाण्डे व अन्य लोगो ससूराल पहुच कर हंगामा किये। पुलिस ने मामला को शांत कराया।

मृतका के पिता ने पुलिस को बताया की उन्होंने अपनी बेटी की शादी पिछले साल मई में अनूप से की थी। कुछ महीनो से उसकी बेटी को ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे। मृतका के पिता ने उसके पति अनूप पाण्डे, सांस, नंनद व अन्य घर वालो पर जान से मारने का आरोप लगाया हैं।

इधर ससूराल वालो ने बताया कि मृतिका के साथ कोई लड़ाई झगड़ा नहीं हुआ। वह लोग खुद सदमे में है की उसने यह कदम क्यों उठाया।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!