Bokaro: साउथ इंडिया से लौटने वाले यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर हैदराबाद के चर्लपल्ली से बरौनी के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी। बोकारो से होकर चलने वाली ट्रेन दोनों ओर से एक-एक फेरा लगाएगी। इस ट्रेन में आरक्षित श्रेणी के केवल स्लीपर कोच जोड़े जाएंगे। चर्लपल्ली से टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। बरौनी से बुधवार से बुकिंग शुरू होने की संभावना है। इस ट्रेन का ठहराव बोकारो के अलावा धनबाद, कतरास में भी होगा तथा बराकर में भी रुकेगी।
धनबाद होकर चलेगी टाटा से छपरा के बीच छठ स्पेशल ट्रेन
धनबाद होकर टाटा से छपरा के बीच छठ स्पेशल ट्रेन चलेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए एक फेरा छठ से पहले व दूसरा छठ के बाद लाएगी। इससे पर्व से पहले बिहार जाने और बीतने पर वापसी की राह आसान होगी। इस ट्रेन में स्लीपर व सेकंड एसी के कोच जोड़े जाएंगे। टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है।

07561 चर्लपल्ली-बरौनी स्पेशल 13 नवंबर को चलेगी। चर्लपल्ली से शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे खुल कर अगले दिन दोपहर 3:00 बजे बोकारो 4:08 पर चंद्रपुरा, 4:35 पर कतरास और शाम 5:45 पर धनबाद आएगी। बरौनी देर रात 2:15 पर पहुंचेगी।

07562 बरौनी-चर्लपल्ली स्पेशल 15 नवंबर को चलेगी। बरौनी से रविवार तड़के 3:00 बजे खुल कर अगले दिन शाम 7:00 बजे चर्लपल्ली पहुंचेगी।
इन स्टेशनों पर ठहराव
किउल, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, चित्तरंजन, बराकर, धनबाद, कतरास, चंद्रपुरा, बोकारो, मूरी, रांची, हटिया, नवागांव, राउरकेला, झारसुगुड़ा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, गोंडिया, वडसा, चंदा फोर्ट, बल्हारशाह, सिरपुर शामिल है।
