Education

सी.एस अकादमी में धूमधाम से मनाया गया ‘बाल दिवस’, बच्चों ने फन एक्टिविटीज में की मस्ती


Chandankyari: ज़िले के चंदनकियारी ब्लॉक में स्थित सी एस एकेडमी स्कूल में ” बाल दिवस” बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर पंडित जवाहरलाल नेहरु की जीवनी पर प्रकाश डाला और बच्चों को उनके योगदान के बारे में बताया। आज पूरे देश में बाल दिवस मनाया जा रहा है। इसको लेकर स्कूलों में कई तरह के कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम का आरंभ शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा प्रार्थना सभा के संचालन द्वारा किया गया। हेडमिस्ट्रेस रिंकी कुमारी के तत्वाधान में बाल दिवस के कार्यक्रम का आरंभ हुआ। इस खास अवसर पर विद्यालय में बच्चो के लिए पीक द बौल, म्यूजिकल चेयर जैसे विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

राष्ट्रपति पुरुस्कार से सम्मानित और विद्यालय के चेयरमैन डॉ. अशोक सिंह ने छात्रों को जवाहर लाल नेहरू के असाधारण विचारों से बच्चो को अवगत कराते हुए जीवन में आगे बढ़ने का मूलमंत्र दिया। कार्यक्रम के अंत में चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम संचालन में सभी का प्रयास काफी सराहनीय रहा तथा बच्चों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।

बता दें, भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को प्यार से चाचा नेहरू कहा जाता था। बच्चों के प्रति नेहरू का प्रेम जगजाहिर है। इस कारण जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन को बच्चों के नाम समर्पित कर दिया गया। हर साल नेहरू जयंती को भारत बाल दिवस के तौर पर मनाता है।

पंडित नेहरू का जन्म 14 नवंबर को हुआ था। ऐसे में प्रत्येक वर्ष 14 नवंबर को भारत का बाल दिवस मनाया जाता है। बाल दिवस की शुरुआत वर्ष 1857 में रेवरेंड डॉ चार्ल्स लियोनार्ड ने की थी।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!