Education

St. Xaviers में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस


Bokaro: संत ज़ेवियर विद्यालय में सोमवार को बाल दिवस धूम धाम से मनाया गया। रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए। इसमें बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। बाल दिवस के उपलक्ष्य में शिक्षको और बच्चों ने चाचा नेहरू के प्रति अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

विभिन्न शिक्षकों के समूहों के द्वारा प्रार्थना गान गया गया। इसके अलावा विभिन्न प्रकार के नृत्य एवं गीतों की प्रस्तुति बहुत ही शानदार रही। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय बच्चों के तालियों से गूंज उठा। विद्यालय के प्राचार्य महोदय फादर अरुण मिंज और सभी उप प्राचार्यों ने चाचा नेहरू के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यापर्ण किया।

ISC और ICSE परीक्षा 2022 में जिन बच्चो ने शैक्षिक, खेलकूद एवं प्रबंधन के क्षेत्र उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को अभिभावकों सहित प्राचार्य महोदय के द्वारा सम्मानित किया गया।

भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का बच्चों के प्रति प्रेम जगजाहिर है। इस कारण जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन को बच्चों के नाम समर्पित किया गया है। हर साल नेहरू जयंती को भारत बाल दिवस के तौर पर मनाता है। पंडित नेहरू का जन्म 14 नवंबर को हुआ था। ऐसे में प्रत्येक वर्ष 14 नवंबर को भारत का बाल दिवस मनाया जाता है।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!