Bokaro: अवैध कोयला खनन, भंडारण और परिवहन के खिलाफ सीआईएसएफ की कार्रवाई लगातार जारी है। गुप्त सूचना के आधार पर सीसीएल करगली क्षेत्र के कमांडेंट के निर्देश पर ढोरी एरिया में छापेमारी अभियान चलाया गया।

फुसरो मार्केट और रानीबाग से कोयला व साइकिल जब्त
सीआईएसएफ क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि फुसरो मार्केट और रानीबाग के आसपास साइकिल के जरिए अवैध कोयला ले जाने की तैयारी है। सूचना की पुष्टि के बाद छापामारी दल ने कार्रवाई करते हुए करीब 1.895 टन अवैध कोयला और चार साइकिल जब्त कीं।
जरिडीह बाजार के पास 2.025 टन कोयला बरामद
इसके बाद गुप्त सूचना के आधार पर जरिडीह बाजार के समीप छापेमारी की गई। यहां दो मोटरसाइकिल और एक साइकिल पर लदा करीब 2.025 टन अवैध कोयला बरामद किया गया।

खासमहल क्षेत्र में भी बड़ी कार्रवाई
सीआईएसएफ क्राइम ब्रांच के इनपुट पर खासमहल क्षेत्र में भी छापेमारी की गई। यहां छह मोटरसाइकिलों पर लदा लगभग 2.45 टन अवैध कोयला बरामद हुआ।
कुल 6.375 टन कोयला और 12 वाहन जब्त
अभियान के दौरान कुल 6.375 टन अवैध कोयला, आठ मोटरसाइकिल और चार साइकिल जब्त की गईं। कोयले का वजन कराने के बाद एमएमडीआर एक्ट के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अभियान में उप कमांडेंट गारा अभिलाष, सहायक कमांडेंट सार्थक बाबाजी, इंस्पेक्टर रवि रंजन, सब-इंस्पेक्टर अमित कुमार समेत क्यूआरटी टीम, आसूचनाकर्मी और अन्य बल सदस्य शामिल रहे।
